HDFC Debit Card EMI: जैसा की आप सब जानते ही है आज के इस डिजिटल जमाने में हर कोई इंसान अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने शौक को पूरा करना चाहते है, लेकिन कभी-कभी आर्थिक इस्तिथि सही नहीं होने की वजह से ज्यादा बड़ी खरीदारी करना बहुत मुश्किल सा हो जाता है। ऐसे में HDFC Debit Card EMI का इस्तेमाल करके खरीदारी को बनाएं अब और भी ज्यादा आसान – अब बिना किसी क्रेडिट कार्ड के पाएं Instant EMI जैसी सुविधा! HDFC Bank की यह खास Service उन लोगों के लिए वरदान है, जिनके पास Credit Card नहीं है या जो Credit card का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।
HDFC Debit Card EMI क्या है?
HDFC Debit Card EMI एक ऐसी सुविधा है, जिसमें उपयोगकर्ता अपने HDFC Bank के कोई भी डेबिट कार्ड से किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर में इसका इस्तेमाल करते समय EMI का विकल्प को चुन सकते हैं। यानी, आपको एक साथ पूरी रकम चुकाने की जरूरत नहीं – आप उसे छोटे-छोटे मासिक किस्तों में आराम से चुका सकते हैं। इसमें आपको न तो क्रेडिट कार्ड (Credit card) की जरूरत है, न ही किसी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
HDFC Debit Card EMI की मुख्य विशेषताएं क्या है आइये जानते है
HDFC Debit Card EMI की विशेषताएं | अधिक विवरण |
---|---|
तुरंत मंजूरी | बिना किसी दस्तावेज़ के तुरंत EMI की सुविधा |
No-cost EMI | कई ब्रांड्स पर बिना ब्याज के EMI |
Flexible tenure | 3 से 36 महीने तक विकल्प |
प्रोसेसिंग फीस | ₹99 या ₹199 + GST (ऑफर के अनुसार) |
डाउन पेमेंट की जरूरत | नहीं |
खाते की रकम ब्लॉक नहीं | नहीं |
मिनिमम अमाउंट | ₹5,000 |
मैक्सिमम अमाउंट | ₹5,00,000 (पात्रता के अनुसार) |
ब्याज दर | 16% (FLAT) |
HDFC Debit Card EMI से उपयोगकर्ता क्या क्या चीजे खरीद सकते हैं?
HDFC Debit Card EMI से आप लगभग हर category के प्रोडक्ट्स(Products) खरीद सकते हैं। चाहे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, फर्नीचर, हेल्थकेयर पैकेज, एजुकेशन कोर्स (Education course)या लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स(Lifestyle products) – सब कुछ EMI पर मिल सकता है।
कैटेगरी (Category) | ब्रांड्स/स्टोर्स के उदाहरण |
---|---|
इलेक्ट्रॉनिक्स | Samsung, LG, Sony, Apple, HP, Dell |
मोबाइल | Apple, Samsung, OnePlus, Realme |
फर्नीचर | Nilkamal, Evok, Urban Ladder |
लाइफस्टाइल | Shoppers Stop, Lifestyle, Central |
हेल्थकेयर | VLCC, Dr Batra’s, Cloud Nine |
एजुकेशन | Extra Marks, BYJU’S, Unacademy |
ट्रैवल | MakeMyTrip, Yatra (चुनिंदा ऑफर) |
HDFC Debit Card EMI के फायदे कुछ इस प्रकार है
- Credit card केबिना EMI:
अब आपको क्रेडिट कार्ड (credit card )की जरूरत नहीं, सिर्फ HDFC Debit card से ही EMI सुविधा मिलेगी। - तुरंत Approval:
कोई लंबा फॉर्म या documentation नहीं, पेमेंट के समय ही तुरंत EMI का विकल्प मिल जाता है। - No-cost EMI:
कई brands और offers पर आपको ब्याज नहीं देना पड़ता, यानी जितनी कीमत प्रोडक्ट की है, उतनी ही EMI में चुकाएं। - फ्लेक्सिबल टेन्योर (Flexible tenure):
आप अपनी सुविधा के अनुसार 3 से 36 महीने तक की किस्तें चुन सकते हैं। - डाउन पेमेंट की जरूरत नहीं:
पूरी रकम बैंक advance करता है, आपको सिर्फ EMI चुकानी है। - ऑटो-डेबिट सुविधा: (Auto debit facility)
हर महीने EMI अपने आप आपके खाते से कट जाती है, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। - खाते की रकम ब्लॉक नहीं होती:
बैंक आपके खाते की पूरी रकम ब्लॉक नहीं करता, जिससे आपकी बाकी जरूरतें भी पूरी होती रहेंगी।
HDFC Debit Card EMI को लेने के लिए Eligibility और जरूरी बातें क्या है
पात्रता / शर्तें | विवरण |
---|---|
HDFC बैंक का डेबिट कार्ड | आपके पास होना जरूरी है |
बैंक द्वारा तय लिमिट | आपके खाते में बैंक ने लिमिट तय की होगी |
SMS से पात्रता चेक करे | ‘MYHDFC’ लिखकर 5676712 पर भेजें |
KYC अपडेट | KYC update होना जरूरी |
खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए | ट्रांजैक्शन (Transaction) के समय |

HDFC Debit Card EMI का इस्तेमाल कैसे करें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन)
ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) के लिए:
- अपनी पसंद का प्रोडक्ट किसी E-commerce point (जैसे Amazon, Flipkart, Croma आदि) पर चुनें।
- पेमेंट के समय ‘Debit Card EMI’ विकल्प चुनें।
- HDFC Debit card details डालें।
- EMI टेन्योर (3, 6, 12, 18, 24, 36, 48 महीने) चुनें।
- OTP से पेमेंट कन्फर्म करें।
- ट्रांजैक्शन(transaction) सफल होते ही EMI शुरू हो जाएगी।
ऑफलाइन (स्टोर) के लिए:
- पार्टनर स्टोर (जैसे Reliance Digital, Croma, Vijay Sales आदि) पर जाएं।
- प्रोडक्ट चुनें और पेमेंट के समय HDFC डेबिट कार्ड से ‘EMI’ ऑप्शन बताएं।
- POS जैसे मशीन पर उपयोगकर्ता अपना कार्ड स्वाइप करें और EMI tenure चुनें।
- OTP डालकर transaction कन्फर्म करें।
- EMI आपके खाते से हर महीने कटती रहेगी।
HDFC Debit Card EMI के इस्तेमाल पर ब्याज एवं फीस चार्जेस निचे दिए गए टेबल के अनुसार है
चार्जेस/फीस (Charges/Fees) | विवरण |
---|---|
ब्याज दर (फ्लैट) | 16% प्रति वर्ष (नो-कॉस्ट EMI पर 0%) |
प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee) | ₹99 या ₹199 + GST |
लेट पेमेंट चार्ज | ₹300 + GST |
ऑटो-डेबिट फेल चार्ज | 2% + GST (कम से कम ₹450) |
प्री-क्लोज़र चार्ज | 3% + GST (on principal amount) |
EMI कैलकुलेशन का उदाहरण
प्रोडक्ट | कीमत (₹) | टेन्योर (महीने) | ब्याज दर | मासिक EMI (लगभग) | कुल भुगतान (₹) |
---|---|---|---|---|---|
मोबाइल | 20,000 | 12 | 16% | 1,800 | 21,600 |
लैपटॉप | 60,000 | 24 | 16% | 2,900 | 69,600 |
फ्रिज | 30,000 | 18 | 16% | 1,900 | 34,200 |
HDFC Debit Card EMI बिना क्रेडिट कार्ड EMI
फीचर (Features) | HDFC Debit Card EMI | Credit Card EMI |
---|---|---|
कार्ड की जरूरत | Debit card | Credit card |
Documentation | नहीं | कभी-कभी जरूरी |
डाउन पेमेंट (Down payment) | नहीं | कभी-कभी जरूरी |
Limit | बैंक द्वारा तय | कार्ड लिमिट पर निर्भर |
ब्याज दर | 16% (फ्लैट) | 13% से 24% (वेरिएबल) |
No-cost EMI | उपलब्ध (चुनिंदा ब्रांड्स) | उपलब्ध (selected branches) |
खाते की रकम ब्लॉक | नहीं | नहीं |
HDFC Debit Card EMI से जुड़ी कुछ सावधानियां
- EMI समय पर चुकाएं, वरना लेट फीस (late fees) और पेनल्टी (panelty) लग सकती है।
- EMI टेन्योर (tenure) सोच-समझकर चुनें, क्योंकि बाद में बदलना संभव नहीं।
- No-cost जैसी EMI सिर्फ कुछ गिने चुने selected brands के stores पर ही उपलब्ध है।
- प्री-क्लोज़र (Pre-closure) करने पर चार्ज देना होगा।
- खाते में हमेशा पर्याप्त बैलेंस रखें (minimum balance), ताकि EMI कट सके।
- EMI का पूरा रिकॉर्ड अपने बैंक स्टेटमेंट (bank statement) या नेट/मोबाइल बैंकिंग (mobile banking) में देखें।
FAQ: HDFC Debit Card EMI के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या HDFC Debit Card EMI सबको मिलती है?
नहीं, Eligibility बैंक द्वारा तय की जाती है।
नो-कॉस्ट EMI हर जगह उपलब्ध है?
नहीं, सिर्फ चुनिंदा ब्रांड्स / स्टोर्स पर ही यह सुविधा उपलब्ध होती है ।
EMI की तारीख कैसे पता करें?
बैंक स्टेटमेंट या HDFC नेट/मोबाइल बैंकिंग से लॉगिन करके आप अपनी emi की तारीख देख सकते हो।[Related-Posts]
HDFC Debit Card EMI का इस्तेमाल करके वापिस से प्री-क्लोज़र करने में चार्ज कितना तक पढ़ जाता है?
इसमें 3% + GST (बचे हुए प्रिंसिपल पर) लगेगा।
आंशिक प्री-पेमेंट की सुविधा है?
नहीं इसमें उपयोगकर्ता को पूरी रकम ही प्री-क्लोज़ करनी होगी।
Eligibility कैसे चेक करें?
MYHDFC मैसेज बॉक्स में टाइप करके उपयोगकर्ता 5676712 पर SMS भेजेंगे वो भी बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से फिर उपजोगकर्ता को मैसेज द्वारा बता दिया जायेगा की वो Eligible है या नहीं ।
अगर EMI ट्रांजैक्शन फेल हो जाए तो?
बैंक से तुरंत संपर्क करें की क्या हुआ है नहीं तो आपको चार्ज लग सकता है।
HDFC Debit Card EMI के लिए उपयोगी tips
- हमेशा No-cost EMI जैसे offers के आने का ही इंतजार करे और तभी इसका इस्तेमाल करे, जिससे आपके ब्याज में बहुत ही अच्छी बचत होगी ।
- EMI समय पर चुकाएं, ताकि सिबिल स्कोर (Civil score)पर असर न पड़े।
- कभी भी किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले ऑनलाइन आने वाले कोई EMI calculator वेबसाइट से किस्त का अनुमान हमेशा अवश्य लगाएं।
- Offline store पर भी EMI की सुविधा का लाभ उठाएं।
NOTE: ऊपर दी गई सब जानकारी HDFC बैंक की Website, official source और latest offers के अनुसार दी गयी है। किसी भी नयी update या नई शर्त के लिए आप बैंक की website को एक बार जरूर देखें।
Keep All Your Love And Support With Me Always STAY SAFE SATAY HEALTHY.